
लखनऊ : देश के उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी तरह की तैयारी जोरों पर की जा रही है। मालूम हो कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तिथि 22 जनवरी 2024 को निर्धारित किया गया है। इस भव्य कार्यक्रम के दौरान लोगों को किसी तरह की सुविधा न हो उसके लिए आवागमन को सुदृढ़ बनाने के लिए शहर में मल्टी लेवल पार्किंग बनाई गई है । जिसकी तैयारी जोर-जोर से की जा रही है। कहा जा रहा है कि इस मल्टी लेवल पार्किंग का काम ऐसी की जा रही है कि एक बार में 600 से ज्यादा गाड़ियां एक साथ पार्क की जा सकती है। पार्किंग जॉन बनाने के लिए वहां की अधिकारी सरकारी खाली जमीन को चिन्हित कर उसे लोगों के सुविधा के लिए पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। जिले के डीएम नीतीश कुमार की जानकारी देते हुए बताया कि मल्टी लेवल पार्किंग का काम लगभग पूरा होने वाला है।