
मुंबई : महाराष्ट्र सरकार द्वारा वैक्सीन न लेने वालों पर लोकल ट्रेन में लगा यात्रा प्रतिबंध को वापस लेने का सुझाव बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया है। कोर्ट ने कहा है कि फिलहाल हालात में काफी सुधार हुआ है। इसलिए लोकल ट्रेन में लगा यात्रा प्रतिबंध वापस लिया जाए। कोर्ट ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा संबंधित आदेश पारित करने से पहले प्रथम दृष्टया उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था। मालूम रहे महाराष्ट्र सरकार ने यह आदेश अगस्त 2021 के सर्कुलर में दिया था।