
लखनऊ : आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने चुनाव लडने को लेकर एक बडा फैसला लिया है। बहुजन समाज पार्टी की ओर से कहा गया है कि बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर बिना किसी पार्टी से गठबंधन कर चुनाव लड़ा जाएगा। बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने एनडीए और महागठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि दोनो गठबंधन बड़े-बड़े कारोबारियों की कठपुतली बनकर काम कर रही है। बीएसपी के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने जानकारी देते हुए कहा है कि बक्सर लोकसभा सीट से अनिल सिंह पटेल को बहुजन समाज पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।