
भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलनाथ के राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आने वाले दिनों में अगर इस खबर में पूरी सत्यता रही तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लग सकता है। खबर यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ आने वाले दिनों में भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इतना ही नहीं यह भी चर्चा हो रही है कि पूर्व सीएम कमल नाथ के साथ कांग्रेस के करीब एक दर्जन विधायक और पूर्व विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते है। मध्य प्रदेश में कमल नाथ के भाजपा में जाने की खबर चर्चा में आते ही सीएम मोहन यादव ने कमलनाथ के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। हालांकि कमलनाथ के भाजपा में जाने की बात को अभी तक किसी भी पार्टी के नेताओं की ओर से पुष्टि नहीं की गई है।