
दिल्ली : लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद शिवसेना नेता संजय रावत ने आज दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। इस संवाददाता सम्मेलन के दौरान नेता संजय रावत ने कहा कि भाजपा के देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र में बीजेपी के हार का कारण बताया गया है । संवाददाताओं को संबोधित करते संजय राउत ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार जबरदस्ती प्रधानमंत्री के कुर्सी पर विराजमान होने की कोशिश करते हैं तो उनकी सरकार आने वाले दिनों में ज्यादा दिन तक टिक नही सकती है । इस संदर्भ में संजय रावत ने दावा करते हुए कहा है कि देश के आर एस एस की ओर से नरेंद्र मोदी का विकल्प ढूंढने की कोशिश की जा रही है । संजय राउत ने भाजपा को लेकर दो टूक शब्दों में इतना तक कह दिया है कि नरेंद्र मोदी को पार्टी के अंदर कई तरह के विरोधों का सामना करना पड़ रहा है । शिव सेना नेता संजय राउत ने भाजपा को लेकर अपनी दो टूक बात कहते हुए दिल्ली में संवाददाताओं को अपनी राय जाहिर की।