
रामगढ़ : नगर परिषद की ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर रामगढ़ में लगाए गए मिनी वाटर एटीएम का उद्धघाटन उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने किया। इस दौरान उपायुक्त ने मिनी वाटर एटीएम की विशेषताओं की जानकारी ली। वहीं वाटर एटीएम का सफल संचालन कर जिलेवासियों को इससे लाभान्वित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। व्यवहार न्यायालय परिसर में मिनी वाटर एटीएम लगाए जाने के उपरांत आम जनों को ₹3 में 500 मिलीलीटर, ₹5 में 1 लीटर तथा ₹7 में 2 लीटर की दर से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन, नगर प्रबंधक नगर परिषद, रामगढ़ श्री प्रीतम कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।