
पटना : जदयू ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसको लेकर सीएम नितीश कुमार ने सभी स्टार प्रचारकों को पूरी तैयारी के साथ अपना अपना प्रचार करने का आदेश जारी किया है। कहा जा रहा है कि इस बार के स्टार प्रचारकों में 40 नेताओं का नाम का चयन किया गया है। जिन लोगों को स्टार प्रचारकों के लिए चयन किया गया है उनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा वशिष्ठ नारायण सिंह, विजय कुमार चौधरी, ललन सिंह, बिजेंद्र प्रसाद यादव, उमेश सिंह कुशवाहा, मदन सहनी, संजय कुमार झा, रामनाथ ठाकुर, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह आदि शामिल हैं।