
रांची : पारा शिक्षक हत्याकांड के मामले में आजीवन कारावास की सजा काटने से जेल में बंद पूर्व विधायक एनोस एक्का को उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दी है। एनोस की जमानत के लिए अधिवक्ता अनिल कुमार और अमित सिन्हा ने अपनी दलीले पेश की थी। इधर झारखंड पार्टी के केंद्रीय महासचिव अशोक भगत और राकेश सरगुजा ने न्यायालय पर भरोसा जताते हुए कहा कि आज न्याय की जीत हुई है।