राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयादशमी उत्सव मनाया

0
fastlive news

राँची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मंगलवार को स्थापना दिवस के मौके पर विजयादशमी उत्सव मनाया। इस अवसर पर जिला स्कूल मैदान से स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकाला गया जो महानगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस जिला स्कूल मैदान पहुंचा ा इस दौरान स्वयंसेवकों ने मैदान में शस्त्र-पूजन भी किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा भारती के अखिल भारतीय सह मंत्री श्री गुरुशरण ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में 1925 में विजयादशमी के दिन संघ की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों पर और संघर्ष पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ऑल इंडिया जैन मइनॉरिटी फेडरेशन के के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र बोथरा ने संघ के संबंध में अपने विचार रखे। उन्होंने लव-जिहाद को रोकने के लिए घरों में बच्चों को बचपन से ही धर्म-संस्कारों की शिक्षा देने का आह्वान किया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news