
धनबाद\बोकारो : गिरिडीह सांसद रवीन्द्र कुमार पाण्डेय ने गुरूवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान साक्षरता मिशन पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखण्ड राज्य में साक्षरता मिशन के तहत वर्ष दो हजार से लोग जुड़े है एवं वर्तमान में इनकी संख्या 50,000 हजार से भी अधिक है, इन्हें वर्ष 2014 से 2,000 रूपया प्रति महीना मानदेय दिया जा रहा है, जो कि एक मनरेगा मजदूर के बराबर भी नहीं है, सांसद पाण्डेय ने कहा कि साक्षरता मिशन में पुरूषो के साथ महिलाओं की भी भागीदारी है, इनका कार्य लोगों को साक्षर करने के अलावा प्रत्येक पंचायत में चाहे वह जनगणना का मामला हो, मतदाता सूचि पुनरीक्षण कार्य हो, टिकाकरण का मामला हो या स्वच्छता मिशन एवं कैशलेस प्रशिक्षण का कार्य हो अथवा जीवन बीमा आदि ये सभी कार्य इन साक्षरता कर्मियों द्वारा किया जाता है, उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भी इन्हें आज तक पहचान-पत्र, चिकित्सा सुविधा, ड्रेस कोड आदि उपलब्ध नहीं है और ना ही इन्हें चिकित्सा भत्ता ही मिलता है, सांसद ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि इतना ही नहीं इनका वेतन भी 6 महीना से धनबाद जिलें में 26 एवं बोकारो जिले में 9 महीनो से साक्षरताकर्मी प्रेरकों का मानदेय भुगतान नहीं हुआ है, साथ ही प्रखण्ड एवं जिला स्तर पर कार्यरत बी0पी0एम0 कर्मियों का भी वेतन भुगतान कई महीनों से नहीं हुआ है, जिससे ये सभी भुखमरी के कगार पर है। सांसद ने कहा कि साक्षरता मिशन में लगे सभी साक्षरताकर्मियों को बेरोजगारी की भी चिंता भी सता रही है, क्योंकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम को राज्य सरकार द्वारा दिसम्बर 2017 के बाद से बंद करने की योजना है, जबकि झारखण्ड राज्य पूर्ण रूप से साक्षर नहीं हुआ है, उन्होंने केन्द्र सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि साक्षरता कर्मियों का मानदेय बढ़ाया जाय और कम से कम इनका वेतन 10 हजार प्रति महिना किया जाय एवं इन्हें ड्रेस कोड, पहचान-पत्र, मेडिकल भत्ता एवं छुट्टी आदि की भी सुविधा मिले, अन्त में उन्होंने केन्द्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि जब तक राज्य पूर्ण रूप से साक्षर नही होता है, तब तक साक्षरता कार्यक्रम को चलाया जाय।