
चतरा : .हंटरगंज थाना क्षेत्र की बलूरी गाँव मे शनिवार की अहले सुबह 4 बजे अनियंत्रित हाइवा सड़क के किनारे बने झोपड़ीवाले घर मे घुस गया। जिसमें दो पशु की मौत हो गई। लेकिन उपर वाले का शुक्र था कि इस घटना में घर के किसी अन्य सदस्यों को चोंटे नहीं आई। इधर मकान पतिराम का बताया जाता है। जो किसी तरह झोपड़ीनुमा मकान में रहकर अपना गुजर बसर कर रहा था। वहीं चालक व खलासी घटना में घायल होने की सूचना है।