अमेरिका के व्हाइट हाउस में कई दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में हुई वृद्धि

0
fastlive news

एजेंसी:  दुनिया के शक्तिशाली देश के ताकतवर हाउस व्हाइट हाउस में कोरोना ने अपना पांव फैलाना कम नहीं किया है। तभी तो व्हाइट हाउस में दिनो दिन कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ौतरी होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष सहयोगी स्टीफन मिलर समेत अबतक 27 स्टाफ कोरोना संक्रमित हो चुके है। वहीं व्हाइट हाउस में इसके पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पहली महिला मेलानिया ट्रंप के गुरूवार को कोरोना संक्रमित होनेी की पुष्टि वहां के चिकित्सकों ने की थी। वही राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के कोरोना संक्रमित होने के पूर्व उनकी करीबी सहयोगी होप हिक्स भी कोरोना पाॅजिटिव पाई गई थी। होप के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पत्नी मेलानिया भी कोरोना संक्रमित पाई गई थी। ट्रंप के कोरोना संक्रमण पाए जाने की खबर फैलते ही व्हाइट हाउस के करीबी चिकित्सकों की सलाह पर उसे सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से अमेकिरी राष्ट्रपति को सोमवार को छुट्टी दे दी गई है।

अमेरिका के व्हाइट हाउस में कई दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में हुई वृद्धि

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news