
एजेंसी: पूरे विश्व में प्रत्येक सप्ताह 10 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित सामने आ रहे है। उक्त बातों का दावा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की माने तो पूरे दुनिया में संक्रमितों की संख्या बढ़ने के कारण रोजाना 88,000 बड़े अॅक्सीजन सिलेंडरों की कमी हो रही है। आॅक्सीजन सिलेंडरों की कमी होने से कोरोना संक्रमितों को सांस लेने में अब काफी परेशानी होगी। संगठन ने कहा है कि सांस लेने के लिए आॅक्सीजन सिलेंडर होना जरूरी है। दुनियाभर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि अबतक पूरी दुनिया में 51.75 लाख लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए है। पूरे विश्व के महादेशों में कोरोना संक्रमितों की आंकड़ों पर गौर करते हुए स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि यूरोपीय और एशियाई देशों में कोरोना संक्रमण जैसे महामारी से संक्रमितों की संख्या में थोड़ी कमी आई है।