बंग्लादेश के हिंसा में 4 मरे, 50 से ज्यादा घायल

0
fastlive news

ढाका (एजेंसी) : बांगलादेश के ढाका से 116 किमी दूर दक्षिण पश्चिम भोला के 4-बोहारूद्दीन क्षेत्र में मुस्लिम त्वाहिदी जानाता के बैनर तेल सैकड़ों मुस्लिमों ने जब रैली निकाली तब वहां हिंसा भड़क गया और पुलिस को इस हिंसा को तितर बितर करने के लिए मुस्लिम समुदाय की भीड़ पर फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई वहीं 50 से भी ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जाता है कि बंगलादेश के एक हिंदु ने फेसबुक पर पैगंबर मोहम्मद की निंदा की। इसी निंदा वाली पोस्ट का विरोध जताते हुए मुस्लिम संगठन के लोगों ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया था।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news