यूएनजीए में भारत ने इमरान को गिनाया आतंकियो और आतंकी संस्थाओं को ठिकाना

0
fastlive news

न्यूयार्क एजेंसी : यूएनजीए में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा भारत के खिलाफ दिए गए बयान कश्मीर और परमाणु हमले की बात का कड़ा विरोध करते हुए भारत के सचिव विदिशा मेत्रा ने पाकिस्तान के गोद में पल रहे विश्व अशांति का खतरनाक तस्वीर को पूरी दुनिया के महा पंचायत में रखकर उसे बेनकाब कर दिया। इधर सचिव ने पाकिस्तान की 130 आतंकियों और 25 दहशतगर्द आतंकी संस्थाओं का जो ठिकाना पाकिस्तान में होने की भी ठोस बात कही। वहीं उन्होंने 1971 की याद को भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के जेहन में ताजा कर दिया। विदिशा ने कहा कि क्रिकेट जगत में जेंटलमेन की बात करने वाले पाकिस्तान के खिलाड़ी आज बंदूक और युद्ध की बात कर भारत के साथ साथ पूरी दुनिया को धोखे में रखना चाहती है। विदिशा ने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान ने कितने दिनों तक ओसामा बिन लादेन को बचाए रखा। पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय आतंकियों को पेंशन तक दिए। उन्होंने कहा कि आजादी के समय पाकिस्तान में अल्पसंख्यक 23 प्रतिशत था जो आज घटकर 3 प्रतिशत हो गया हैं यूएन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के भाषण को सुनकर पूरी दुनिया आज साफ साफ समझ गए होंगे कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने देश में पल रहे आतंकियों को बचाने के लिए भारत की तरफ गेंद फेंक कर पूरी दुनिया के आंखों में धूंल झोकने का काम कर रहे हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news