
एजेंसी : रूस ने यूक्रेन के करीब एक दर्जन से अधिक शहरों में बमों से हवाई हमले करने की चेतावनी दी है। जिसकों लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लामिदीर पुतिन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यूक्रेन के लोग कीव सहित कई शहर छोड़ दे या मरने के लिए तैयार रहें। वहीं दो दिन पूर्व से ही 64 किमी लंबा रूसी सेनिकों ने कीव के बाहर कब्जा कर रखा है। कीव पर कब्जा करने के पूर्व ही रूसी राष्ट्रपति ने वहां के लोगों को कीव छोड़ने या फिर मरने की चेतावनी दी है। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के कीव सहित जिन शहरों के लोगों छोड़ने की चेतावनी दी है उनमें मायकोलाइव, ल्वीव, वोलिन, ओब्लास्ट, चर्कासी ओब्लास्ट, किरोवोहद ओब्लास्ट, जाइटॉमिर, इवानो -फ्रैंकिव्स्क, चेर्निहाइव और चेर्निहाइव ओब्लास्ट, पोल्टावा ओब्लास्ट, खमेलनित्स्की ओब्लास्ट, कीव, जापोरिज्जिया, ओडेसा और कीव ओब्लास्ट शामिल है।