
एजेंसी : पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई मुलाकात भारत ही नही पूरे विश्व की नजरें उनदोनों राष्ट्राध्यक्ष पर है। मामला चाहे जो भी हो फिलहाल दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने 60 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को मजबूत करने पर सहमति जताने वाली बात पूरे विश्व के सामने कही है। दोनों देशो के राष्ट्राध्यक्ष शहबाज शरीफ और शी चिनफिंग की गहन बातचीत चीन के पीपुल्स ग्रेट हॉल मे हुई। कहा जा रहा है कि दोनों देशों के नेताओं के इस मुलाकात में क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा हुई। वहीं दोनों देशों द्वारा अपने अपने देश हित के विचारों को आपस में आदान-प्रदान करते हुये देश की अर्थव्यवस्था और निवेश में एक दूसरे को सहयोग करने पर भी हामी भरी गई।