इंडियन प्रीमियर लीग के समय में बदलाव हो सकता

0
fastlive news

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग के 10 साल पूरे हो चुके हैं, क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट का यह सबसे मनोरंजक महाकुंभ है, दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ नए चेहरों को भी इस टूर्नमेंट में जगह मिलती है, जहां इस सीजन में दो टीम राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स दो साल के प्रतिबंध के बाद वापस लौट रही है, वहीं दर्शकों को भी मैच देखने के लिए शायद देर तक जागना न पड़े और न ही मैच खत्म होने के बाद घर जाने के लिए स्टेडियम के बाहर परेशान हो ने पड़े, क्योंकि आईपीएल के इस सीजन के मैचों के समय में बदलाव किए जाने की संभावना बढ़ गई है, गौरतलब है की आईपीएल के मैचों में समय के बदलाव के कारण कुछ फ्रेंचाइजियों ने आपत्ति जताई थी, लेकिन अब कोलकत्ता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि उन्हें बदले हुए समय के साथ कोई आपत्ति नहीं है, उन्होंने मैच के पूर्व समय में ही बदलाव करते हुए उन्हें 30 मिनट पहले करवाने का प्रस्ताव रखा. मतलब पहले दोपहर का मैच 4 बजे और शाम का मुकाबला 8 बजे शुरू होता था, जिसे 3.30 और 7.30 बजे करवाने का प्रस्ताव रखा गया, हालांकि इससे पहले पहला मैच 4 की बजाय शाम 5.30 बजे और 8 की बजाय शाम 7 बजे करवाने की बात कही गई थी, जिस पर फ्रेंचाइजियों ने आपत्ति जताई थी, समय बदलाव को लेकर टीमों को समझाया गया है कि शाम के मैचों में अंतिम एक घंटे में दर्शकों की संख्या में करीब 25 प्रतिशत की गिरावट आती है, यही नहीं देर तक चलने वाले मैचों में दिल्ली, कोलकाता और जयपुर जैसे शहरों को प्रशंसकों को घर जाने में लिए वाहन खोजने में भी परेशानी होती है, वहीं मैच के बाद होने वाले प्रेंजटेंशन में दर्शक ना मात्र के ही रह जाते है, जो कि प्रायोजकों के लिए काफी निराशजनक रहता है। प्रेजेंटेशन करीब रात 11 30 बजे होता है और उस समय स्टेडियम में और टेलीविजन में दर्शकों की संख्या में कमी हो जाती है, जिससे प्रायोजकों को काफी नुक्सान होता है|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news