
बोकारो (झारखण्ड) : जरीडीह थाना क्षेत्र के खुटरी पॉलिटेक्निक के समीप एक चलती रीनॉल्ट क्विड कार में अचानक आग लग गई, आग उस समय लगी जब ये कार एक दूसरे कार को ओवरटेक कर रही थी, देखते ही देखते कार आग के लपटों से जल कर स्वाहा हो गई, हालाँकि आग लगने के तुरंत बाद कार में सवार लोग कार से बाहर निकल गए, अन्यथा कार सवार लोगों की जान भी जा सकती थी, कार सवार लोग जैनामोड़ के बताये जाते है, घटना की सुचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई|