
बोकारो (झारखण्ड) : चंद्रपुरा ताप विधुत केंद्र के सीआईएसफ यूनिट द्वारा दुग्गा दक्षिणी पंचायत के सरहुल पूजा स्थल पर गरीब और असहाय के बीच अंग वस्त्र, कंबल एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया गया, मौके पर सीआईएसएफ कमांडेंट मामून रशीद ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है, गरीब व असहाय लोगों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है, सीआईएसएफ जवानों ने गरीबों व असहायों के दर्द को साझा करते हुए प्रतिवर्ष वस्त्र वितरण करने का निर्णय लिया है, उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ के द्वारा जनउपकार के कार्य अक्सर किए जाते हैं, जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानवता है, इससे ठंड में गरीब असहाय लोगों को राहत मिलेगी, मौके पर इंस्पेक्टर अनुज कुमार, आर. के खन्ना, आशीष सिंह आर. के राय, मनन सिंह, डी. के दुबे, शिवाजी सिंह, निखत नुसरत, कृति सुमन, निरूपा कुमारी, निधि कुमारी समेत सीआईएसफ के जवान उपस्थित थे|