
नई दिल्ली : रूस के एकातेरिनबर्ग में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के प्रतियोगिता में भारतीय बॉक्सर अमित पंघल ने अपने प्रतिद्वंदी फिलिपिंस के कार्लो पॉम को 4-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। यह प्रतियोगिता 52 किलोग्राम भार वर्ग का था। वहीं अमित के सेमीफाइनल में पहुंचने से वे एक पदक पक्का कर गए हैं। वर्ल्ड चेम्पियनशिप के प्रतियोगिता में अमित को यह पहला पदक है। वहीं बॉक्सर मनीष ने ब्राजील के वांडरसन ओलिवियरा को 5-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश कर गया है। मनीष की भिडंत इस बार क्यूबा के एंडी गोमेज से होगी।