
धनबाद: रेलवे आडिटोरियम धनबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेमिनार का शुभारंभ किया गया। इस दौरान महिला रेल कर्मचारियों, महिला रेल सुरक्षा बल, स्काउट एवं गाइड ने मार्च पास्ट कर धनबाद स्टेशन परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। सेमिनार में मुख्य रूप से धनबाद मंडल रेल प्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने मंडल में कार्यरत महिला रेलकर्मियों को बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए मोमेंट देकर सम्मानित किया.