
नई दिल्ली: पिछले कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा शिकस्त खाने के बाद अगले साल पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर फुंक फुंक फुंक कर अपनी राजनीति की कदम आगे बढ़ा रही है। तभी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी से ही संसद में बजट सत्र के दौरान भी समय निकालकर बंगाल के सांसदों से मिल रहे है। और उन 18 सांसदों से केंद्र सरकार की योजना और ममता सरकार के प्रदर्शन पर रिपोर्ट मांग कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे है। जो भी हो इस बार पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा वहां अपना परचम लहराने के लिए हर तरह के राजनीतिक दांव खेलकर ममता को पटकनी देने की सोंच में काम कर रहा है। कहा जा रहा है कि इस बार के पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव की कमान स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभाल सकते है। जिसकों लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है।