
नई दिल्ली: राम जन्मभूमि मामले में PFI ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल कर अयोध्या मामले में थोड़ी पैंच डालने का काम किया गया है। हलांकि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर 2019 को ही राम जन्मभूमि विवाद के मामले में फैसला दे दिया है। वहीं PFI द्वारा दायर पिटीशन में उसी फैसले को रोक लगाकर दोबारा विचार करने की मांग की गई है। वहीं सुप्रीम कोर्ट पुरानी सभी पुनर्विचार याचिकाएं पहले ही खारिज कर चुकी है। उस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला सुनाया था उसमें कोर्ट ने विवादित जमीन रामलला को दी थी और मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही वैकल्पिक जमीन देने का आदेश दिया गया था। इसी फैसले को लेकर PFI ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल कर दोबारा विचार करने की मांग पर काफी जोर दिए हुए है।