भाई ने भाई को पीट पीटकर किया जख्मी, 3 दिन रखा बंधक बनाकर

0
fastlive news

::  सामाजिक संस्था के पहल पर जख्मी को ले जाया गया पीएमसीएच
::  घटना की पुलिस कर रही है जांच

धनबाद:  गोविंदपुर के रतनपुर गांव में एक ऐसी घटना सामने आया है। जिसे सुनकर कुछ देर के लिए हर पिता का अपने पुत्र के प्रति जो संवेदनाएं है वह टुट कर चूर चूर हो सकता है। घटना यह है कि उक्त गांव कें एक भाई और उसके बेटों ने मिलकर अपने ही बड़े भाई को पीटकर बूरी तरह जख्मी तो कर रही दिया। वहीं जख्मी भाई को विक्षिप्त होने की बात कहकर उसे तीन दिनों तक घर के अंदर बंद करके रखा। इस घटना में सोचनीय बात यह है कि पिता के तीन दिनों तक घर के अंदर कहराने के बाद भी उनके अपने बेटों की भी तनिक भी हमदर्दी नहीं जगी। उल्टे अपने पिता के दर्द को मरहम लगाने की बात तो दूर उन्हें विक्षिप्त होने की बात कहकर उन्हें पुछने तक की ईच्छा जाहिर नहीं की। आखिर यही है कलियुग के पुत्र का व्यवहार। अगर पिता विक्षिप्त नहीं भी है तो अपने पुत्रों के व्यवहार से विक्षिप्त होना कोई आश्चर्य की बात नही है। बताया जाता है कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर में दो भाइयों के बीच आपसी विवाद में कहासुनी के बाद भाई विनोद मंडल और भतीजे और उनके नौकर ने मिलकर बड़े भाई मंतोष मंडल की पिटाई करने से वह काफी जख्मी हो गया। इतना ही हीं जख्मी अवस्था में ही उसे तीन दिनों तक घर के अंदर ही बंद करके रखा। घटना की सूचना आसपास के लोगांे को होने के बाद स्थानीय समाजिक संस्था को इसकी खबर की। समाजिक संस्था के लोग वहां पहुंचे और घटना की जानकारी अनुसार मंतोष मंडल को घर के अंदर कहराता हुआ पाया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी मंतोष को पीएमसीएच ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि मंतोष के दो बेटे है जो उससे अलग रहता है। वहीं मंतोष के थोड़ा विक्षिप्त होने की बात कही जा रही हैं। वहीं लोगों का मानना है कि पूर्व में वह विक्षिप्त नहीं था। परिजनों एवं उनके बेटों द्वारा उनके साथ दुव्र्यवहार किए जाने के बाद से ही वह थोड़ा विक्षिप्त जैसा हरकत करने लगा है। हलांकि इस घटना के बाद आरोपी भाई और उनका भतीजा घर से फरार हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news