
बाघमारा: केशरगढ़ पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को ब्लॉक दो क्षेत्र के द्वारा सीएसआर के तहत निःशुल्क एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्धघाटन ब्लॉक दो क्षेत्र के महाप्रबंधक धर्मेन्द्र मित्तल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह की जांच शिविर कोलियरी के आसपास क्षेत्रों के गांवों में लगाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग स्वास्थ्य रह सके। शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हिमोग्लोबिन एवं नेत्र जांच के साथ 194 लोगों का जांच कर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। स्वास्थ्य जांच सीएमओ डॉ सत्य प्रकाश की नेतृत्व में डॉ कुमार सौरभ एवं,डॉ शिष्टा सिन्हा के द्वारा जांच किया गया। सहयोगी में पेथोलोजिष्ट सुरेन्द्र कुमार, डीएन पासवान, उमेश कुमार शर्मा, सुखनंदन यादव, रेखा देवी प्रवीण कुमार थे। मौके पर पीओ विनोद पांडेय, कार्मिक प्रबंधक रत्नाकर मल्लिक,उतम कुमार झा, मुखिया राजू रजक, मालती देवी,प्रमीला देवी, सुशीला देवी आदि मौजूद थे।