
एजेंसी: कबिलाई हजारा समुदाय के नेता अब्दुल अली मजारी की पुण्यतिथि में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आईएस के आतंकी संगठन के आतंकियों ने अफगानिस्तान के काबुल में हमला कर दिया। जिससे 32 लोगों के मारे जाने और 81 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं जवाबी कार्रवाई के दौरान वहां के पुलिसों ने दो हमलावरों को मार गिराया है। इधर कहा जा रहा है कि आईएस के नए संगठन ने अपनी बेवसाइट पर अफगानिस्तानी अल्पसंख्यक शियाओं के खिलाफ युद्ध की घोषणा भी कर चुके है। इस हमला की जिम्मेवारी आईएस के संगठन ने ली हैं।