भीषण सड़क दुर्घटना में 14 मजदूरों की मौत

0
fastlive news

पटना:  बिहार के मुजफ्फरपुर एनएच 28 पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में चार अन्य लोगों घायल होने की खबर हैं। घटना में घायल सभी लोगों को स्थानीय पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बताया जाता है कि एक स्कार्पियो संख्या UP51Z 4954, 14 मजदूरों को लेकर यूपी से मुजफ्फरपुर बिहार आ रही थी। तभी एनएच 28 पर स्कार्पियों का एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जिसमे स्कार्पियों में सवार 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य वाहन के भी कई लोगों के घायल हो गए। जिसमें चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में घायल सभी लोगों को मौके पर से उठाकर अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने 14 को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल चार अन्य लोगों का इलाज आरंभ किया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news