चीन के तानाशाह रवैया को देखते हुए अमेरिका ने इसे गंभीरता से लिया

0
fastlive news

एजेंसी: चीन के तानाशाह रवैया को देखते हुए अमेरिका ने काफी गंभीरता से लिया है। तभ तो अमेरिका ने अपने सेना को यूरोपीय देशों से हटाकर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का मुकाबला करने के लिए एशिया में तैनात करने का फैसला लिया है। चीन इस तरह जमीन से लेकर समुद्र तक की हरकतों को देखते हुए अमेरिका ने इसे बड़ा खतरा बताया है। अमेरिका ने चीन के जमीन और समुद्र में कब्जे वाले हरकतों को देखते हुए कहा है कि एक तरफ चीन भारत के पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर सैन्य जमावड़ा बढ़ा रहा है वहीं दूसरी ओर साउथ चाइना सी में भी चीन की आक्रमकता बढ़ी है। चीन के इस तरह के नापाक हरकतों को देखते हुए अमेरिका ने चीन से मुकाबला के लिए अपनी सेना को एशिया के कई इलाकों में तैनात करने का खाका तैयार किया है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news