
नई दिल्ली: अगर भारत – चीन के बीच संघर्ष हुआ तो अमेरिकी सेना भारत का साथ देगी। उक्त बातें अमेरिका व्हाइट हाउस के चीफ स्टाफ मार्क मेडोस ने कही है। भारत चीन के बीच तनातानी को देखते हुए व्हाइट हाउस की ओर से यह साफ शब्दों में कहा गया है कि कहीं भी विवाद की स्थिति में हम मजबूती के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंनेें चीन को आड़े हाथों लेते हुए दो टूक शबदों में कहा कि सर्वाधिक शक्तिशाली सेना होने के बावजूद हम दूर खडे होकर हालात को चीन या किसी अन्य के हाथ जाने देें। चीन द्वारा सागर में क्षेत्र विकसित करने को लेकर मार्क मेडोस ने कहा है कि दक्षिणी चीन सागर में अपनी उपस्थिति और मजबूत करने के लिए ही अमेरिका ने वहां दो विमान वाहक पोत को तैनात कर रखा है।