
नई दिल्ली: आईपीएल आयोजन का प्रस्ताव अब न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी दिया है। इसके लिए बीसीसीआई को अपने स्तर से यह फैसला लेना होगा। आईपीएल टुर्नामेंट को लेकर न्यूजीलैंड बोर्ड ने कहा है कि अगर आईपीएल को भारत में आयोजित किया जाना संभव नहीं हो पाता है तो इस टुर्नामेंट को करवाने के लिए वे तैयार है। वहीं बीसीसीआई द्वारा आईपीएल का आयोजन भारत में कराया जाए या फिर इसे विदेश में आयोजित किया गया जाए इसपर फैसला होना अभी बाकी है। इसके पूर्व ही बीसीसीआई के पास दो विदेशी बोर्ड द्वारा टुर्नामेंट के आयोजन का प्रस्ताव मौजूद है। जिसको लेकर न्यूजीलैंड ने भी इस मैच को अपने यहां कराने में रूचि दिखाई है।