गांधीनगर के साहू हार्डवेयर भवन में लगी आग

0
fastlive news

बोकारो: गांधीनगर थाना क्षेत्र के साहू हार्डवेयर नामक तीन मंजिला भवन में बीती रात अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी अगल बगल के लोगों को मिलते ही दर्जनों की संख्या में लोग वहां पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसी दौरान आग के विशाल रूप को देखते हुए दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर दमकल के तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी भंयकर थी कि दमकल के तीनों गाड़ियों को काफी मसकत करनी पड़ी। इधर अगलगी की इस घटना से लाखों रूपये के संपत्ति जलकर नष्ट होने की बात कही जा रही है। हलांकि अभी इसका कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। आग लगने के कारणों की जानकरी नहीं मिल पाई है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news