
काठमांडू: नेपाल से अपनी मित्रता को बनाए रखने के लिए भारत द्वारा नेपाल में एक संस्कृत विद्यालय का निर्माण कर आर्थिक मदद करने का एक उदाहरण पेश किया गया है। क्योंकि भारत पिछले कुछ दिन पूर्व ही नेपाल के छा़त्रों को वैदिक और आधुनिक शिक्षा मुहैया कराने के लिए स्कूल बनाने का वादा किया था। जिसका हाल ही में भारत ने नेपाल के इलाम जिले में 1.94 करोड़ रूपये की लागत से एक चार मंजिला भवन का उद्घाटन किया गया है। यह उद्घाटन वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया था। इस विद्यालय का नाम श्री सप्त माई गुरूकुल संस्कृत विद्यालय रखा गया है। इस संदर्भ में नेपाल स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यह स्कूल छात्रों को वैदिक और आधुनिक शिक्षा मुहैया कराने के लिए बनाया गया है।