आत्मदाह की धमकी देने वाले युवक पुलिस हिरासत में

0
fastlive news

बाघमारा : ब्लॉक दो क्षेत्र में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी में नियोजन की मांग को लेकर आत्मदाह करने की धमकी देने वाले केसरगढ़ बस्ती के तीन युवको संटू महथा, दुर्गा महथा एवं विक्रम महथा को बाघमारा पुलिस ने उनके आवास से मंगलवार की सुबह हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए संटू महथा ने बीसीसीएल के मुख्य महाप्रबंधक को पिछले 22 जून को पत्र लिखकर उक्त आउटसोर्सिंग कंपनी में नियोजन नही मिलने पर 07 जुलाई को आत्मदाह करने की धमकी दी थी। आत्मदाह की धमकी पर पुलिस ने जिला प्रशासन के निर्देश पर तीनों युवकों को आज अहले सुबह हिरासत में ले लिया। महाप्रबंधक को लिखे पत्र में कहा गया था कि कंपनी शिर्फ़ बाहरी लोगों को काम पर रख रही है। जबकि स्थानीय बेरोज़गारों को नियोजन नहीं दे रही है। जिस कारण स्थानीय बेरोज़गारों में कंपनी के इस रवैये से काफी रोष है। स्थानीय बस्ती के लोग शिर्फ़ धूल और प्रदूषण झेलने को विवश है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news