
नई दिल्ली: चीन को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीन सवाल ट्वीट कर पुछे है। राहुल ने अपने ट्वीट में कहा है कि राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है। भारत सरकार का कर्तव्य इसकी रक्षा करना है। इन बातों के माध्यम से राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को जो तीन सवाल पुछे है उनमें उनका पहला सवाल – पूर्व की यथास्थिति बहाल करने पर जोर क्यों नहीं दिया गया ? दूसरा सवाल – हमारे क्षेत्र में 20 निहत्थे जवानों की हत्या को चीन को सही ठहराने क्यों दिया गया ? तीसरा -गलवान घाटी पर हमारी भू- भागीय संप्रभुता का उल्लेख क्यों नहीं किया गया ?