
पटना: बिहार से सीएम नीतीश कुमार की भतीजी कोरोना संक्रमित पाई गई है। जिससे कोरोना संक्रमण बिहार के अन्य शहरों से होते हुए सीएम हाउस में इंट्री कर चुके है। कोरोना संक्रमित सीएम नीतीश की भतीजी को फिलहाल एम्स में भर्ती कराया गया है। उनके परिवार के सभी सदस्यों को होम क्वारंटीन में रहने का आदेश दिया गया है। सभी का टेस्ट किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अणे मार्ग स्थित सीएम हाउस को पूरी तरह से सैनिटाइज भी किया गया है। बताया जा रहा है कि इसके पूर्व सीएम नीतीश कुमार का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था। इसलिए अब सीएम प्रत्येक दिन भी तरह ही अपना काम करते रहेंगे।