
नई दिल्ली: यूजीसी समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ एचआरडी मंत्रालय की बैठक एचआरडी मिनिस्टर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में यूनिवर्सिटी और काॅलेज में शैक्षणिक सत्र 2020 -21 नवंबर से आंरभ करने का फैसला लिया गया। इस दौरान उच्च शिक्षा से देश के कोई भी छात्र वंचित न हो इसके लिए जेईई – मेन और नीट -2020 परीक्षा का रिजल्ट जारी होने तक दिल्ली विश्वविद्यालय समेत देश के सभी विश्वविद्यालयों को एडमिशन विंडो ओपन रखने का आदेश दिया गया है। इसके लिए शिक्षा से संबंधित कई अन्य दिशा – निर्देश भी दिए गए है।