10 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी और यूपी प्रशासन पर भारी पड़ रहा है कुख्यात बदमाश विकास दुबे

0
fastlive news

लखनऊ:  कानपुर के कुख्यात बदमाश विकास दुबे पिछले पांच दिनों से यूपी सरकार और वहां की 10 हजार से अधिक पुलिस कर्मी पर भारी पड़ रहा है। कानपुर के बिकरू गांव में पिछले दिनों अपने ड्यूटी निभाने में शहीद हुए आठ पुलिस कर्मियों की शहादत के रक्त रंजिश पटकथा को लिखने वाले विकास दूबे पिछले पांच दिनों से चोर पुलिस की लुकाछिपी खेलकर पुलिस के आंखों में धूल झोंक रहा है। कुख्यात बदमाश को पकड़ने के लिए वहां के प्रशासन ने ढाई लाख तक का ईनाम की घोषणा भी कर रखा है। लेकिन विकास को पकड़नेे में पुलिस को किसी तरह की सफलता अभी तक नहीं मिली है। जो कानपुर पुलिस ही नही पूरे यूपी सरकार के लिए एक चैलेंज बनता जा रहा है। आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए वहां की प्रशासन पिछले कई दिनों से प्रशासनिक स्तर से लेकर राज्य के हर तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। फिर भी कुख्यात बदमाश विकास आज पूरे यूपी के लिए सिरदर्द बना हुआ है। आखिर विकास दुबे जमींन के अंदर बने बंकर या आसमान में बनाए घर में तो छिपा नहीं है। जिससे प्रशासन तथा वहां के नागरिकों की नजरे आरोपी विकास के छिपे होने के अड्डे तक नहीं पहुंच पा रही हो। क्योकि प्रशासन की 100 से ज्यादा टीम और 10 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी के अलावा प्रदेश के सभी तंत्र को उसे पकड़ने के लिए अलर्ट पर रखा गया है। फिर भी यूपी के पूरा तंत्र आज नाकाम है। मालूम रहे पिछले दिनों कानपुर के बिकरू गांव में विकास दुबे को दबिश देने गए पुलिस कर्मियों पर विकास ने काफी सुनियोजित योजना बनाकर गोलीबारी की थी। जिससे उसी गांव में आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। इस घटना को अंजाम देने के बाद कुख्यात बदमाश विकास दुबे फरार हो गए थे। जो आज तक फरार बताए जा रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news