कनकनी हिलटॉप डंपिंग यार्ड में अपराधियों ने बवाल मचाया

0
fastlive news

कतरास (धनबाद) : जोगता थाना क्षेत्र में संचालित कनकनी हिलटॉप आउटसोर्सिंग में एकबार पुनः अपराधियों ने आतंक कायम करने के लिए मंगलवार की देर रात्रि खूब बवाल मचाया। हरवे हथियार से लैस लगभग एक दर्जन अपराधी उक्त आउटसोर्सिंग कंपनी के डंपिंग यार्ड के पास हमला बोल कर खूब बवाल मचाया। कई वाहनो को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक वॉल्बो में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया। चालक किसी तरह अपराधियों से जान बचाकर भागा।
मालुम हो कि अपराधियों ने इसके पूर्व भी यहाँ कई वाहनो को क्षतिग्रस्त कर दिया था। कई कर्मियों को धमकाया भी था। चर्चा है कि जोगता साईडिंग स्थित इस आउटसोर्सिंग में बर्चस्व कायम करने के लिए ऐसी आपराधिक घटनाओ को अंजाम दिया जाता है। सूचना मिलने पर जोगता पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन कर रही है। लगातार ऐसी घटनाओं से कंपनी के कर्मियों में भय वयाप्त है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news