
नई दिल्ली : हम ईज आॅफ डूइंग बिजनेस पर काम कर रहे है। ग्लोबल कंपनियां भारत में निवेश के लिए आएं। उक्त बातें पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडिया ग्लोबल वीक 2020 के कार्यक्रम में अपनी ओर से ग्लोबल कंपनियों को अपील करते हुए कही है। इंडिया ग्लोबल वीक 2020 के इस कार्यक्रम में भारत की ओर से प्रधानमंत्री ने विश्व के तमाम निवेशकर्ताओं को अपने यहां आने की अपील करते हुए निवेश करने की भी बात कही हैं। इस कार्यक्रम में भारत की ओर से एस जयशंकर, पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी, रविशंकर प्रसाद और महेंद्र नाथ पांडेय अपनी उपस्थिति दर्ज कर विश्व को अपनी बात रखेंगे। वहीं ब्रिटैन की ओर से प्रिंस चाल्र्स, डोमिनिक राॅब, प्रीति पटेल, मैट हेनकाॅक और लिज टूस कार्यक्रम में मौजूद होंगे।