झारखंड सीएम सहित सीएम कार्यालय से जुड़े कई अधिकारी होम क्वारंटीन

0
fastlive news

रांची:  झारखंड के मंत्री और विधायक के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर सीएम हेमंत सोरेन ने एहतियातन के तौर पर खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और विधायक मथुरा प्रसाद महतो के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद ही झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने फैसला लेते हुए खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। बताया जा रहा है कि कई दिन पूर्व ही सीएम हेमंत सोरेन ने उक्त मंत्री और विधायक से मुलाकात की थी। दोनो नेताओं से संपर्क में आने के कारण ही सोरेन ने अपने को सुरक्षित रखने के लिए होम क्वारंटीन किया है। सीएम के होम क्वारंटीन करने के बाद ही उसक प्रधान सचिव, प्रेस सलाहकार समेत मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी अधिकारियों ने भी एहतियातन के तौर पर खुद को होम क्वारंटीन कर लिया हैं। इस तरह झारखंड के मंत्री, विधायक के कोरोना संक्रमित होने के बाद सीएम सहित राज्य स्तर के कई अधिकारियों ने होम क्वारंटीन में चले गए है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news