
नई दिल्ली: अमेरिकी सेना के जैसा ही अब भारतीय सेना को सेल्फ प्रोटेक्शन सूट दिया जाएगा। इस सूट की खासियत यह है कि यह सूट गोलियां से तो बचाएगा ही, यह आग से भी बचाएगा। भारतीय सेना को मिलने वाले इस प्रोटेक्शन सूट सेरामिक लाइट मोड का सूट बोरोन कार्बाइड व सिलिकाॅन कार्बाइड जैसे पदार्थों के कारण सुरक्षा के लिहाज से सख्त रहेगा। इस सूट में बेलेस्टिक प्लेट भी रहेगी। यह सूट कम वजनी होने के कारण सिविल ड्रेस पर भी पहना जा सकेगा। सेल्फ प्रोटेक्शन सूट पहनकर अमेरिकी सेना ने ईराकी और अफगानी लड़ाकों से जंग लड़ी थी।