
एजेंसी: श्रीलंका में पहली बार एक हथिनी ने जुडवां बच्चे को जन्म दिया। उक्त् जुड़वा हाथी के बच्चे का जन्म श्रीलंका के मित्रोरिया राष्ट्रीय उद्यान में हुआ है। फिलहाल हाथी के ये जुडवां बच्चे तीन से चार सप्ताह के है। जो पूरी तरह से स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं। जानकारों का मानना है कि मादा हाथियों के जुड़वा बच्चों को जन्म देने की संभावना एक प्रतिशत से भी कम होती है। अगर ऐसा होता भी है तो उन जन्में जुडवा बच्चे के बचने की संभावना बहुत कम ही रहता है।