
:: विकास को उज्जैन से कानपुर लाया जा रहा था
:: विकास को ला रही एसटीएफ का वाहन पलटी
:: पुलिस का हथियार छिनकर विकास ने भागने की कोशिश की थी
लखनऊ: कानपुर पुलिस हत्याकांड का कुख्यात बदमाश विकास दुबे शुक्रवार अहले सुबह करीब साढे तीन बजे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। घटना उस समय घटी जब आरोपी हत्यारा विकास दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन से कानपुर लाया जा रहा था। इसी दोरान कानपुर टोल नाके से करीब 25 किमी दूर विकास को ला रही एसटीएफ की वाहन अचानक पलट गई। कहा जा रहा है कि वाहन पलटने के दौरान ही कुख्यात अपराधी विकास ने वाहन में मौजूद एसटीएफ के घायल जवान के हथियार छिनकर विकास भागने की काकिश की। विकास के मौके से भागते देख वहां मौजूद अन्य वाहन में सवार एसटीएफ के जवानों ने उनपर गोलियां चलाई। जिससे विकास दुबे पुलिस की गोली बुरी तरह जख्मी हो गया। तभी गंभीर रूप से घायल विकास को अस्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना में घायल जवानों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कानुपर के वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। जो इस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। मालूम रहे पिछले आठ दिन पूर्व ही कुख्यात विकास ने अपने ही गांव में छापामारी करने गई पुलिस टीम पर तावड़तोड़ गोलियां बरसाकर आठ पुलिस कर्मियों को शहीद कर दिया था।
:: शहीद आठ पुलिस कर्मी के शहीद होने का सजा विकास को आठ दिन में ही मिल गया
कानपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी और कानपुर पुलिस के लिए पिछले आठ दिनों से सिरदर्द बना विकास दुबे को कल ही मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर एसटीएफ की टीम उसे लेकर कानपुर आ रही थी। शुक्रवार अहले सुबह करीब 3 बजकर 13 मिनट पर जैसे ही एसटीएफ की टीम के गाड़ियों को काफिला झांसी पहंुचा कि विकास को ला रही वाहन पलट गई। इसी दौरान विकास दुर्घटना में घायल जवान के हथियार लेकर भागने की कोशिश की। एसटीएफ की टीम ने तनिक भी देर नहीं करते हुए अपनी सुरक्षा के लिए उन पर गोलिया चला दी। जिससे विकास गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान ही मोत हो गई। इस तरह कानपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास को आठ दिन भी नहीं बिता और भगवान ने विकास के कर्मों का सजा देकर आगे की कार्रवाई के लिए यूपी सरकार और प्रशासन के उपर छोड़ दिया है। वहीं इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद उनके बयान से कितने लोगों के गर्दन फंसता यह तो जांच के बाद ही पता चल पाता। लेकिन विकास दुबे के एनकाउंटर में मौत होने के साथ ही विकास का साथ देने वाले अन्य प्रशासनिक एवं राजनीतिक लोगों को विकास के साथ संबंध होने का राज भी दफन हो जाएगा।