
बाघमारा : बरोरा थाना क्षेत्र के मुराईडीह-कतरास हीरक मार्ग पर आमताड़ के समीप एक बाइक सवार की बाइक से गिर जाने के उपरांत मौत हो गई। इस घटना की सूचना पाकर बरोरा पुलिस ने युवक को उठाकर अस्पताल पहुँचाया। परंतु चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गोमो के चिरुडीह का रहने वाला बताया जाता है।