
मुंबई: फिल्म जगत के मशहूर गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया का जन्म आज ही के दिन हुआ था। रेशमिया आज अपने 47वां जन्मदिन मनाने के साथ ही उनके हजारों चाहने वाले उसे ढेर सारी शुभकामनाऐं भी दे रहे है। हिमेश रेशमिया अपने गायकी और संगीत के बदौलत कई फिल्मो में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत चुके है। संगीत एवं गायकी से जुड़े लोग आज उनका नाम जरूर लेते है। हिमेश ने बाॅलीवुड में एक से बढ़कर एक गानों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। तभी तो आज के दिनों में कई ऐसे सिंगिंग कार्यक्रम में बतौर जज के रूप में भी दिखे जाते है। रेशमिया अपने कई फिल्मों में अपनी संगीत से अमिट छाप भी छोड़ी है।