
श्रीनगर: उत्तर कश्मीर के बारामूला के क्रेरी इलाके में आज सुबह एक आतंकी समूह ने सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला किया। आतंकियों द्वारा सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस टीम पर किए गए हमले में एक अधिकारी तथा सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए है। बीते कई दिनों से जम्मू कश्मीर सहित कई इलाकों ने आतंकियों द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम देकर सुरक्षा बल एवं जम्मू कश्मीर पुलिस पर हमला कर रही है। वहीं आतंकियों के इस नापाक मंसूबे को ध्वस्त करने के लिए सेना ने भी पूरी तरह से कमर कस ली है। इस घटना के बाद सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर सर्च अभियान तेज किया। सूत्रों का कहना है कि इलाके में छिपे आतंकी सुरक्षाबलो के निशाने पर आ गए है। जो सीआरपीएफ ने उन आतंकियों को पूरी तरह से घेर भी लिया है।
