
नई दिल्ली: सरकार की ओर से अब राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की इनामी राशि को बढ़ाने का फैसला लिया गया हैं। इस फैसले के तहत अब राजीव गांधी खेल रत्न की पुरस्कार पाने वालें को 25 लाख और अर्जुन अवार्ड पाने वाले खिलाड़ियों को 15 लाख रूपये इनामी राशि दी जाएगी। इस तरह अब राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार की राशि में 70 प्रतिश तक की वृद्धि की गई है। वहीं अर्जुन अवार्ड पाने वाले खिलाडियों को अब पांच के जगह 15 लाख रूपये की राशि दी जाएगी। मालूम रहे इसके पूर्व राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के तौर पर खिलाड़ियों को साढ़े सात लाख रूपये मिलते है। वहीं ध्यानचंद, लाईट टाइम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए पांच लाख रूपये मिलते है।
