
नई दिल्ली: कोरोना के खिलाफ जारी इस लड़ाई में केंद्र सरकार ने देश के राज्य सरकारों को आर्थिक सहायता के रूप में थोड़ी राहत भरी मंजूरी दी है। कोरोना से लड़ने के लिए केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को आपदा राहत कोष की राशि को अब 50 प्रतिशत तक खर्च करने की मंजूरी दी है। वहीं इस आपदा कोष की राशि को राज्य सरकार को खर्च करने की सीमा 35 प्रतिशत तक ही थी। मालूम रहे एसडीआरएफ का ज्यादातर हिस्सा राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से ही आता है। बताया जाता है कि केंद्र सरकार ने कोरोना से लड़ने के लिए राज्य सरकारों को जिन सामानों का उपयोग में लाने के लिए राशि खर्च करने की मंजूरी दी है। उनमें मुख्य रूप से क्वारंटीन सुविधाऐं, जांच प्रयोगशालाऐं, आॅक्सीजन बनाने वाले संयंत्र, वेंटिलेटर और पीपीई किट जैसी जरूरतों के लिए 50 प्रतिशत राशि खर्च करने की अब मंजूरी दी है।
