
नई दिल्ली: चीन से एलएसी विवाद खत्म करने के लिए भारत अभी शीर्ष स्तरीय कूटनीतिक बातचीत पर पहल नहीं करने का फैसला लिया है। भारत इस विवाद को समाप्त करने के लिए पिछले दिनों दोनो देशों के बीच हुए सैन्य कमाडर स्तरीय बैठक में हुई बातचीत के परिणाम का इंतजार कर रहा है। दोनो देशों के सैन्य कमांडर स्तर की बातचीत में दोनो दशों में तनाव घटाने, एलएसी से सेना हटाने और एलएसी पर नए सिरे से सेना को मोर्चे पर तैनात न करने पर सहमति बनी। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि दोनो देशों के बीच सीमा मामलों को लेकर परामर्श ओर समन्वय के लिए कार्य तंत्र की बैठक भी जल्द होने वाली है। अब दोनो देशों के सैन्य कमांडर स्तर की बैठक के बाद एलएसी विवाद पर कोई साकारात्मक हल नहीं निकलता है। तबही भारत अपने हाई कमेटी की बैठक के बाद कोई निर्णय लेकर आगे की रणनीति पर काम करेगा।
